Friday, June 22, 2018

नशा आज ही छोड़ें।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के व्यापार ओर युवाओं में नशे की लत से में आहत हूँचरस, अफ़ीम, गाँजा, शराब.... जेसे जानलेवा नशों  ने पूरे हिमाचल में पैर पसार दिए है! युवाओं में भांग (चरस) का नशा करने में ज़्यादा दिलचपी है! ओर इसका मुख्य कारण है भांग को भगवान शिव के साथ जोड़कर प्रचार करना, ओर ये प्रचार  करने का काम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया ओर कुछ गायक कर रहे है , जो भांग का नशा करना शिव भक्ति मानते है! और उनको देखते देखते युवा भी उनकी तरह बनने की कोशिश करते है, और फिर नशे के दलदल में ऐसे फंस जाते है कि बहार निकलना ही मुश्किल हो जाता है! 
मेरा हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार से अनुरोध है की नशे के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त क़ानून बनाया जाए!
ओर में आशा करता हूँ मेरे प्रदेश वासियों से अपने आस पास हो रहे नशे के व्यापार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ ओर नशा मुक्ति अभियान में भागीदरी दिखाएँ, क्योंकि अगर हमने आज ये क़दम नहीं उठाया तो हमारा कल आज से भी बदतर हो जाएगा! फ़ेसला आपको करना है आपका बच्चा अपने भविष्य के बारे में सोचे या सोचे की कल के नशे का इंतज़ाम केसे होगा।...... 
नशा आज ही छोड़ें। 

धन्यवाद 

सुन्दर सिंह