Monday, April 20, 2020

तहसील ननख़री के ब्लॉक ननख़री  के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमाडी में आज हाथ से बनाएँ मास्क तथा सेनेटाइसर का वितरण पंचायत के लोगों में पंचायत के प्रतिनिधियों ने किया!


Covid19 कि स्थिति देखते हुए ग्राम पंचायत खमाडी के महिला मंडल आदर्शनगर की महिलाओं द्वारा निशुल्क मास्क बनाने का  सराहनीय कार्य किया जा रहा है मास्क सेनेटाइसर बनाने ओर ख़रीदने लिए निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायतों को आदेश जारी किए गये थे की पंचायतें अपनी पंचायत निधि या 14वे वितयोग में से ₹15000 की राशि मास्क सेनेटाइसर  ख़रीदने बाँटने के लिए खर्च कर सकती है 


आदेश की पालना करते हुए ग्राम पंचायत खमाडी के प्रधान श्रीमती कलपा देवी उप प्रधान श्री गोपाल मेहता सचिव श्री पूर्ण चंद तथा अन्य सभी वार्ड मेंबर ने मास्क बनाने के लिए महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद ली ग्राम पंचायत प्रधान का कहना है की जेसे ही मास्क तयार होते रहेंगे वेसे ही स्थानीय लोगों में बाँट दिए जाएँगे ओर अभी तक जो मास्क बने है उन्हें पंचायत के जरूरतमंद लोगों में बाँट दिया गया है



सुन्दर सिंह